पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामनगर पुलिस द्वारा वर्ष 2017 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्रकरण क्रमांक 188/17, धारा 452, 294, 323, 506 भा.दं.वि. में पंजीबद्ध मामले में माननीय न्यायालय कोतमा के प्रकरण क्रमांक 741/17 में आरोपी रमाशंकर चौधरी पिता स्वर्गीय रामकरण चौधरी उम्र 38 वर्ष निवासी पतेराटोला थाना रामनगर के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर थाना रामनगर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रमाशंकर चौधरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । उक्त कार्यवाही थाना रामनगर प्रभारी सुमित कौशिक की टीम प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राहुल प्रजापति, प्रधान आरक्षक योगेंद्र मिश्रा, आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं आरक्षक मुमताज खान की सराहनीय भूमिका रही है ।
0 Comments