Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा कार्यालय में संपन्न हुआ किसान महासम्मेलन

 भालूमाड़ा- 18 दिसंबर 2020 

   सुरेश शर्मा

   ✍️✍️✍️✍️




अनूपपुर जनपद पंचायत कार्यालय बदरा में जनपद स्तरीय किसान महासम्मेलन 18 दिसंबर 2020 जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा में एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, कार्यपालन अधिकारी बीएम मिश्रा, 

 जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष  भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के पूर्व अध्यक्ष अजय द्विवेदी, शिव प्रसाद सोनी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, राजकुमार शुक्ला ,नरेंद्र शुक्ला, मुरलीधर मिश्रा, पृथ्वीराज सिंह रामू चौधरी, के आतिथ्य व जनपद के अधिकारी कर्मचारी , उपस्थित गणमान्य नागरिकों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

     कार्यक्रम का प्रारंभ में अनूपपुर जनपद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीएम मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत किए जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन का सीधा प्रसारण देखा  व सुना गया इसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों को दिए गए आर्थिक मदद एवं उनके हित के लिए जानकारियां प्रदान की गई साथ ही साथ यह भरोसा भी दिलाया गया कि किसानों को किसी भी प्रकार से कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान समय पर जो किसान बिल आया है वह किसानों के हित के लिए है जिसमें विपक्षी पार्टियां किसानों को भ्रमित कर रही हैं  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर किसानों के खाते में 16 करोड़ रुपए फसल क्षति 2020 के लिए सीधे किसानों के खाते में दी गई। साथ ही बताया गया कि प्रदेश के किसानों के लिए 70 करोड़ से ज्यादा की धनराशि कृषि विकास के लिए दी गई है इसके साथ ही  दोपहर 2:00 बजे से देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा वा सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री किसानों के हितों में किए गए कार्यों एवं सरकार द्वारा किसान हितों में लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई।

    प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों सहित प्रदेश के 27हजार ग्राम पंचायतों में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण किया गया था जिसमें किसानों के हितों व उनके लिए बनाए गए नियमों व कानून की जानकारी किसानों को प्रदान की गई साथ ही साथ सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए उठाए गए कदमों एवं उनके आर्थिक सहयोग की भी जानकारी प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments