अनूपपुर ।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रोशन पुरी ने तीनों जिले के नागरिकों से आओ दिया जलाएं को सफल बनाने और बढ़ चढ़कर आगे आने की अपील की है रविवार 5 अप्रैल को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोग अपने घर के बालकनी अथवा द्वार के समीप दीया, मोमबत्ती अथवा मोबाइल का टॉर्च जलाकर और बिजली को बंद कर एक उर्जा उत्पन्न करने में सभी भागीदार बने इस दौरान रोशन पुरी द्वारा यह भी कहा गया कि लोग लॉकडाउन का पूरा पालन करें और बार बार हाथों को साबुन से धोएं, एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ-साथ लोगो को आपसी सभी मत भेद का त्याग कर ते हुये राष्ट्रहित मे सभी लोग प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हम सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाये और कोरोना वायरस जैसे महामारी को हराएंगे ।


0 Comments