भालूमाड़ा-5 अप्रैल
देशभर में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है प्रतिदिन कोरोनावायरस। मरीजो की संख्या बढ़ रही है जिस के रोकथाम के लिए सरकार से लेकर आज आम आदमी इस महामारी को रोकने में प्रयासरत हैं देशभर के प्रशासनिक अधिकारी हमारे देव तुल्य डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ पुलिस सेना जवान हमारे सफाई कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर देश व समाज की सेवा में लगे हैं ।
जिसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्वच्छता को बनाए रखने में सफाई कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है इसी प्रकार अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका में कार्यरत समस्त महिला पुरुष सफाई कर्मी नगर को साफ सुथरा रखने में अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को भी त्याग कर नगर के लोगों को कोई परेशानी ना हो उन्हें कोई बीमारी ना हो इसके लिए लगे हुए हैं
ठंडी हो गर्मी हो बरसात हो तीज हो त्यौहार हो चाहे कुछ भी हो प्रतिदिन सुबह से लेकर दोपहर तक यह सफाई सफाई कर्मी नगर की हर गलियां हर मोहल्ले से लेकर सड़कों तक बाजारों तक नालियों से लेकर नालों तक कचरा उठाने से लेकर कचरा डंप करने तक घर-घर कचरा उठाना हो नगर में किसी भी प्रकार के पशु पक्षी के मरने पर उसे हटाने के लिए उसकी सफाई करने के लिए हमारे यही सफाई कर्मी हमेशा तत्पर रहते हैं ।
सफाई के दौरान अनेक लोग ऐसे भी हैं जो शिकायत भी करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन सफाई कर्मियों का सम्मान भी करते हैं हालांकि वर्तमान समय पर पूरे देश में सफाई कर्मियों का सम्मान लोगों में बढ़ा है आज सफाई कर्मी भी हमारे लिए आदर्श हैं और इस बात को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने प्रारंभ से ही कहा था और उनका सबसे बड़ा उद्देश्य ""स्वच्छ भारत अभियान ""अगर किसी ने सार्थक किया है तो वह है सिर्फ और सिर्फ सफाई कर्मी इतना होने के बाद भी इन सफाई कर्मियों के मन में जरा सा भी अभिमान नहीं है इनका तो एक ही उद्देश्य है कि उन्हें जो काम मिला है उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएं जिससे उनका नगर स्वच्छ रहे लोग स्वस्थ रहें।
बच्चे परिजन करते हैं चिंता--
पूरे देश भर में फैले कोरोना बीमारी को लेकर आज बच्चा बच्चा जागरुक है यही कारण है कि अनेक महिला कर्मचारियों एवं पुरुष कर्मचारियों से बात करने पर उन्होंने बताया की काम के दौरान उन्हें किसी बात का भय नहीं होता लेकिन जब घर पहुंचते हैं तो बच्चे व परिवार के लोग जरूर कहते हैं कि देश में करोना की बीमारी है कहीं आपको ना हो जाए तब हम अपने बच्चों व परिवार को समझाते हैं कि कोई भी बीमारी गंदगी से होती है हम लोग तो गंदगी को साफ करते हैं तो हमें बीमारी कैसे होगी इतना ही नहीं हम तो अपने नगर को भी साफ करते हैं तुम्हारे नगर में भी बीमारी नहीं होगी और यही बात हम अपने घर में व बच्चों को भी समझाते हैं
स्वयं का भी रखते हैं ख्याल--
सफाई कर्मियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि काम के समय भी हम लोग सावधानी रखते हैं जैसा कि वर्तमान समय पर बीमारी फैली है उसके लिए मुंह में मास्क लगाते हैं नगरपालिका द्वारा भी समझाइश दी गई है काम के बाद घर जाकर पहले साबुन से हाथ मुंह धोकर नहा कर ही घर के अंदर जाते हैं इसी प्रकार घर के लोगों को भी बार बार साबुन से हाथ धोने व सफाई से रहने के लिए कहते हैं।
वही सरकार द्वारा 21 दिनों तक लॉक डाउन के दौरान घर के बच्चों व परिवार के लोगों को घर से बाहर नहीं जाने देते और कुछ कार्य के लिए जब भी जाते हैं तो इस बात का हम स्वयं भी ख्याल रखते हैं कि लोगों से हमारी दूरियां बनी रहे क्योंकि इस महामारी का सिर्फ एक ही इलाज है और वह है स्वयं का बचाव
पसान नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के मेहनत का ही नतीजा है कि पूरा पसान स्वच्छ साफ सुंदर है और उनके इस कड़ी मेहनत के लिए पूरे नगर वासी अपने इन सफाई कर्मियों पर गर्व महसूस करते हैं नगर के कई राजनीतिक दलों के लोग सामाजिक लोग वरिष्ठ लोगों ने अपने इन कर्मचारियों के प्रति अपना आभार जताया है क्योंकि आज पसान ही नहीं पूरे देश में इन सफाई कर्मचारियों का देश के लिए देश के प्रति दिए जा रहे योगदान को आंका नहीं जा सकता। क्योंकि यह सेवा तो अनमोल है।

0 Comments