17 शहडोल, 22 उमरिया एवं 12 को जाना था कटनी
सभी को प्रदान किया गया भोजन
शहडोल एवं उमरिया के 39 यात्रियों को बस से ज़िला प्रशासन ने किया रवाना
अनूपपुर-28 मार्च शनिवार
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण देश में लगाए गए लॉकडाउन में फँसे कई नागरिक पैदल ही अपने घरों के लिए निकल लिए हैं। अनूपपुर में ऐसे सभी आगंतुको को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के निर्देशानुसार आश्रय देने के साथ-साथ भोजन एवं उनके गंतव्य तक पहुँचाने का प्रबंध किया जा रहा है। 27 मार्च दोपहर रेल्वे स्टेशन छूल्हा के समीप रायपुर से पैदल अपने घरों की ओर जा रहे 51 नागरिकों की सूचना ज़िला प्रशासन को प्राप्त हुई। ज़िला प्रशासन ने सभी नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराया एवं प्रारम्भिक स्वास्थ्य जाँच की। इसके साथ ही ज़िला प्रशासन द्वारा उमरिया जाने वाले 22 एवं शहडोल जाने वाले 17 लोगों को बस से उनके गंतव्य तक छोड़ने की व्यवस्था की गयी। साथ ही 12 नागरिक जो कटनी के निवासी हैं, उनके रुकने की व्यवस्था नगरपालिका अनूपपुर के रैनबसेरे में की गयी है।रैनबसेरे में इन सभी नागरिकों को विधिवत भोजन कराया गया एवं उनके रुकने की व्यवस्था की गयी। इस दौरान नगरपालिका प्रशासक रामखेलावन राठोर सहित प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका अनूपपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सारी व्यवस्थाएँ उपलब्ध करायी गयी। आज इन सभी नागरिकों को उनके घर पहुँचाने की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि अगर ऐसे पलायन करने वाले बेसहारा नागरिको की जानकारी उन्हें मिले तो तुरंत ज़िला स्तरीय कंट्रोल रूम नम्बर 07659-22256/ व्हाट्सएप नम्बर 9479752407 पर सूचित करें।

0 Comments