Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गुरु नानक जयंती पर अदाणी फाउंडेशन की पहल, उमरदा में निःशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू

गुरु नानक जयंती पर अदाणी फाउंडेशन की पहल, उमरदा में निःशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू

पहले शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 28 शिविरों के माध्यम से कई गांवों तक पहुंचेंगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं



अनूपपुर।
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अदाणी अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना (ATEMPPL) के अंतर्गत उमरदा गांव में बहुविशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ - स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर जनपद सदस्य लेखन साहू, मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, उमरदा सरपंच अखिलेश कुमार, कोठी सरपंच भगवान दास, उपसरपंच शिव कुमार शर्मा, गुलीडांड सरपंच बंसू पाव एवं उपसरपंच उमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दे रही सेवाएं -शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। यहां मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ चिकित्सकीय परामर्श और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर के पहले ही दिन 100 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लिया।

28 शिविरों के जरिए कई गांव होंगे लाभान्वित-अदाणी फाउंडेशन की इस पहल के तहत कुल 28 बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से परियोजना के कोर क्षेत्र, रेलवे मार्ग एवं एनिकट मार्ग से जुड़े 30 से अधिक गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद परिवारों को उनके गांव के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूर-दराज के अस्पतालों तक न जाना पड़े।

गौरतलब है की अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उमरदा से शुरू हुई बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर की यह श्रृंखला ग्रामीण समुदाय को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Post a Comment

0 Comments