Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में शिवसेना जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा ने JD को सौंपा ज्ञापन, कोतमा में अधूरे व गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की जांच की मांग






शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में शिवसेना जिला इकाई अनूपपुर के जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा ने सोमवार को संयुक्त संचालक (जे.डी.) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जिला शहडोल को ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान शिवसेना शहडोल जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती, उमेश कश्यप, शेखर मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


ज्ञापन में नगर पालिका कोतमा अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की गई है।


*ज्ञापन में ये 3 मुख्य समस्याएं उठाई गईं -*


*1. कदम टोला वार्ड नंबर 11 - अधूरा पुलिया कार्य*

कोतमा-भालूमाड़ा मुख्य मार्ग पर पुलिया का कार्य पिछले 1 वर्ष से अधूरा छोड़ दिया गया है। ज्ञापन के अनुसार अधूरे कार्य के कारण नाली का गंदा पानी वार्डवासियों के घरों में घुस रहा है, गंदगी से बीमारियां फैल रही हैं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।


*2. कल्याणपुर वार्ड नंबर 9 - गुणवत्ताहीन नाली निर्माण*

ज्ञापन में आरोप है कि इसी ठेकेदार द्वारा कल्याणपुर वार्ड नंबर 9 में गुणवत्ताहीन नाली का निर्माण किया गया है। नाली बनते ही टूटने लगी है, घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इससे शासन का पैसा बर्बाद हुआ है और जनता को कोई लाभ नहीं मिला।


*3. कदम टोला वार्ड नंबर 11 - नाली व सड़क नहीं*

कदम टोला वार्ड नंबर 11 में चेतराम के घर से बृजभान सिंह के घर तक आज तक कभी भी नाली और सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। बरसात में इस मार्ग पर कीचड़ और गंदा पानी भर जाता है, लोगों का आना-जाना बंद हो जाता है। वार्डवासी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ।


ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि 1 साल से काम अधूरे पड़े हैं, फिर भी न काम पूरा हुआ, न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई।


*शिवसेना की 6 मांगें -*


1. मौके पर जाकर तीनों कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

2. ठेकेदार राशिद अली पर नियमानुसार कार्यवाही कर उसका भुगतान रोका जाए।

3. पुलिया का अधूरा काम 15 दिवस के अंदर पूर्ण कराया जाए।

4. कल्याणपुर वार्ड नंबर 9 की गुणवत्ताहीन नाली को तोड़कर नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।

5. कदम टोला वार्ड नंबर 11 में चेतराम के घर से बृजभान सिंह के घर तक नाली व सड़क का निर्माण तत्काल स्वीकृत कर शुरू कराया जाए।

6. लापरवाही बरतने वाले संबंधित उपयंत्री पर भी कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शिवसेना संगठन को वार्डवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments