शहडोल जिले के ग्राम पंचायत कुड्डी के कुड्डेश्वर धाम के हनुमान मन्दिर में अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। दिनाँक-09 अगस्त 2026 को अखंड राम नाम संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया। दिनाँक- 10 अगस्त 2026 को अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन पूर्ण होने पर पूर्ण आहुति, साथ ही बृहद भंडारे का कार्यक्रम था, इस कार्यक्रम में दूर दूर से भक्त पधारे तथा क्षेत्रीय वरिष्ठ जन तथा ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़ का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम में पधारे समस्त भक्त भंडारे का प्रसाद बैठ कर लिये।
कुड्डेश्वर धाम ग्राम कुड्डी में दूर दूर से भक्तों का आना जाना लगा रहता है, भक्त यहाँ आकर बजरंग बली से मन्नते मांगते हैं, उनकी मन्नते बजरंग बली पूरी करते हैं। इस मन्दिर के ब्यवस्थापक और मुख्य पुजारी पंडित बेनी माधव शुक्ला हैं, इनके द्वारा ही भक्तों की अर्जी बजरंगबली को लगाई जाती है। अभी तक बहुत से भक्तों का कार्य सिद्ध हुआ है ऐसा कहा जाता है। इस कार्यक्रम के आयोजक धर्म जागरण समिति ग्राम कुड्डी एवं समस्त भक्त जन थे।
नु

0 Comments