थाना रामनगर में फरियादी कु. रितिका पिता जगदीश उम्र 17 वर्ष 09 माह निवासी राजनगर (परिवर्तित नाम) की शिकायत पर आरोपी अधिकलाल यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 227/25, धारा 74, 75(1)(I), 78 बीएनएस एवं धारा 7, 8, 9, 10 पॉक्सो एक्ट के तहत दिनांक 19.08.25 को प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
फरियादी घटना के समय आरोपी के शोरूम पर कार्यरत थी तथा घटनाएं दिनांक 17.08.25 एवं 19.08.25 को घटित हुईं।
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
जिसके परिणामस्वरूप थाना रामनगर पुलिस ने आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आज दिनांक 03.09.25 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक , उप निरीक्षक फूलवती अहिरवार, प्रआर सनत द्विवेदी एवं आर मदगेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
0 Comments