Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रसोई गैस के लिए नहीं होना होगा परेशान, भालूमाड़ा में 2 वाहनों के माध्यम से घर-घर हो रही डिलीवरी

भालूमाड़ा-2 अप्रैल
 देशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 21 दिनों के लॉक डाउन होने से आम जनों की मदद के लिए उनके समस्याओं के निराकरण के लिए उनकी सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन डॉक्टर मेडिकल स्टाफ सफाई कर्मी हमारे पुलिस के जवान दिन-रात लोगों की सुरक्षा में लगे हैं
     वही आम जनों को कोई परेशानी ना हो समाजसेवी से लेकर राजनैतिक लोग भी अपने अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे हैं ।
        ऐसे में हर घर के लिए सबसे अहम रसोई गैस के पूर्ति के लिए कंज्यूमर कोआपरेटिव स्टोर कोतमा कालरी द्वारा अपने गैस उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देने का संकल्प लेकर सेवाएं दे रहे हैं 22 मार्च से लगातार गैस प्रबंधक उनके कर्मचारी लोगों को गैस की निरंतर पूर्ति घर-घर जाकर दे रहे हैं जिसके लिए गैस प्रबंधक द्वारा जगह-जगह नोटिस सूचना भी दिया गया है ।
     लोगों को घर-घर गैस पहुंचाने के लिए दो वाहनों से प्रतिदिन गैस की डिलीवरी की जा रही है जिसमें एक वाहन बदरा जमुना के लिए एक वाहन भालूमाडॉ कोतमा गोविंदा लहसुई में प्रतिदिन गैस का वितरण कर रहे हैं।
     वही प्रबंधक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है  वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 100 से 120 गैस उपभोक्ताओं को बांटे जा रहे हैं गैस के लिए 1 दिन पूर्व ही बुकिंग कर सकते हैं या फोन से भी जानकारी दे सकते हैं जिस पर सभी उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत घर पहुंच सेवा दी जा रही है ऐसे में सभी आम नागरिकों से निवेदन है की सुरक्षा के लिए एवं लाक डाउन के लिए घरों से बाहर ना निकले उन्हें यदि गैस की आवश्यकता है तो हमें जानकारी दें हम उनके घर तक गैस हर हाल में पहुंचाएंगे साथ ही गैस लेते समय रसीद जरूर प्राप्त करें और रसीद में जो राशि निर्धारित है उतनी ही राशि दें उससे अधिक राशि किसी को भी ना दें और बिना रसीद के गैस ना लेवे  यदि किसी उपभोक्ता को कोई समस्या या परेशानी हो तो गैस एजेंसी से तत्काल संपर्क कर सकते हैं इस कठिन समय में गैस एजेंसी का पूरा स्टाफ कर्मचारी आमजन की सेवा में तत्पर है।

Post a Comment

0 Comments