Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

इंटक बीएमएस संयुक्त रूप से विभिन्न मांगों को लेकर एसईसीएल में करेगा पांच दिवसीय हड़ताल

जमुना कालरी ।(संतोष चौरसिया)
जमुना कॉपरेटिव में नुक्कड़ सभा संपन्न
जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल में कार्यरत साउथ स्टड कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक व भारतीय मजदूर संघ बीएमएस मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश कुशवाहा महामंत्री सुधर सिंह बोस्की सिंह संजय सिंह नरेश साहू विजय सिंह  रोशन उपाध्याय फ्रांसिस एंथोनी  सुरेंद्र सिंह ने एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंधक को पत्र लिखकर बताया है कि हमारे केंद्रीय श्रम संगठन इंटक व बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देशानुसार संबंधित श्रम साउथईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेश व भारतीय मजदूर संघ बीएमएस चार मांगों के समर्थन में दिनांक 23 सितंबर 2019 से 27 सितंबर 2019 तक एसईसीएल कंपनी में संयुक्त रूप से हड़ताल करेगी
               यह है प्रमुख मांगे
दिनांक  20  सितंबर  2019  की शाम को जमुना कोऑपरेटिव में नुक्कड़ सभा के दौरान संजय सिंह  नरेश साहू  रोशन उपाध्याय विजय सिंह सुरेंद्र सिंह  फ्रांसिस एंथोनी दीपक विश्वकर्मा रमेश कुशवाहा बोस्की सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में कोल इंडिया में 100 प्रतिशत विदेशी पूंजी निवेश का फैसला सरकार वापस ले कोयला खदानों में चालू ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए ठेके में लगे समस्त मजदूरों को चाहे माइनिंग ट्रांसपोर्ट के कार्य में लगे हो नियमित किया जाए कंपनी में सभी प्रकार के नियोजन पूर्व की भांति जारी रखा जाए और सालाना बोनस कम से कम 90 हजार दिया जाए आदि शामिल हैं और आज जो केंद्र सरकार ने फैसला लिया है उससे विदेशी कंपनी अपना पैसा लगाएगी और धीरे-धीरे सभी खदानों पर कब्जा कर लेगी जिस तरह एक समय ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम से चूड़ी बेचने के लिए विदेशी भारत आए और पूरे भारत पर अपना शासन कर लिया अगर यह नियम वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में वही स्थिति निर्मित होगी और हम फिर से गुलाम बन जाएंगे इसलिए हम सब मजदूर भाइयों को एक होकर इस हड़ताल को सफल बनाते हुए सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे और सरकार को अपना मजदूर विरोधी निर्णय वापस लेना होगा बीएमएस  के  पदाधिकारियों ने कहा कि हम अपना वोट देकर अगर सरकार बना सकते हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि सरकार मजदूर विरोधी निर्णय ले हम सरकार से जुड़े होकर भी मजदूर हित में इसका विरोध करेंगे
                      इन्हें भी दी सूचना
उक्त हड़ताल की सूचना इंटक व बीएमएस श्रम संघ द्वारा इंटक व बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री  मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय भारत सरकार श्रम एवं नियोजन मंत्रालय नई दिल्ली अध्यक्ष कोल इंडिया लिमिटेड क्षेत्रीय श्रमायुक्त बिलासपुर निदेशक कार्मिक एसईसीएल बिलासपुर को दी है साथ ही दोनों यूनियनों के सभी नेताओं ने इस नुक्कड़ सभा के दौरान  जमुना कोतमा क्षेत्र के समस्त कामगारों से उक्त हड़ताल को सफल बनाते हुए अपनी मांगों को मनवाने के लिए आगे आने की अपील की है

Post a Comment

0 Comments