मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस पर आदिवासी बालिका छात्रावास केशवाही जिला शहडोल में दिनांक 01 नवंबर 2026 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अतिथि केशवाही मंडल के मंडल अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह ,हायर सेकेंडरी स्कूल केशवाही के प्राचार्य कामता प्रसाद चंद्रा , पूर्व सरपंच केशवाही वरिष्ठ पत्रकार चेतराम शर्मा,थे।
अतिथियों के द्वारा सरस्वती माता के छाया चित्र में माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन कर रहे बालक छात्रावास केशवाही के अधीक्षक हरीश सिंह के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत कराया । सभी का स्वागत वंदन किया । प्राचार्य कामता प्रसाद चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश की स्थापना 01 नवंबर 1956 को हुआ था ,यह दिन राज्य के गठन उसकी समृद्धि, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है। जनपद उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मध्य प्रदेश भारत का एक प्रमुख राज्य है , मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस हर वर्ष बड़े धूम धाम से मनाया जाता है । यह आयोजन बालिका छात्रावास के अधीक्षिका श्री मति शशि कला ने कराया , सभी को स्वल्पाहार कराया गया फिर सभा का समापन किया गया ।


0 Comments