Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अनूपपुर में नशे पर बड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ खपाने जा रही(25 पेटी)234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, लग्ज़री इनोवा जब्त,पुलिस की मुस्तैदी से आधी रात बड़ी कार्रवाई, 03 तस्कर गिरफ्तार







प्रदेश में संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगनाथ मारकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 234 लीटर अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इनोवा वाहन क्रमांक CG 08 0991 तथा 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


दिनांक 06.07.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे से 01:00 बजे के मध्य थाना रामनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लग्ज़री इनोवा वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही है। *सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार तत्काल नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।*


नाकाबंदी के दौरान टोयोटा इनोवा वाहन क्रमांक CG 08 0991 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की डिक्की एवं अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्तियों ने अपना नाम मो. सोएब ख़ान उर्फ पप्पू, मो. राजिक उर्फ राज एवं रामू बंसल, तीनों निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर बताया। *प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जमुना क्षेत्र से शराब लेकर छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे।*


जप्त सामग्री


* 22 पेटी गोवा शराब – 198 लीटर

* 03 पेटी बोल्ट बीयर – 36 लीटर


कुल जप्त शराब – 234 लीटर

अनुमानित कीमत – ₹1,58,580/-


इसके अतिरिक्त *तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा लक्ज़री इनोवा कार (अनुमानित कीमत लगभग ₹10 से ₹15 लाख)* भी जप्त की गई।


*गिरफ्तार आरोपी*


1. मो. सोएब ख़ान उर्फ पप्पू, पिता मो. यूसुफ़ ख़ान, उम्र 42 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।

2. मो. राजिक उर्फ राज, पिता गोरखदास बैरागी, उम्र 30 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।

3. रामू बंसल, पिता रवि बंसल, उम्र 19 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।


उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 197/2026 अंतर्गत धारा 34(2), मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना की जा रही है।


*सराहनीय भूमिका*


इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 89 अमित पटेल, प्रधान आरक्षक 31 निरंजन खलखो, प्रधान आरक्षक 54 राहुल प्रजापति, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरीश, आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक भानुप्रताप एवं आरक्षक मुमताज की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments