अनूपपुर ।
जिले के मुख्यालय में स्थित बेथेल मिशन स्कूल, में आज दिनाँक 07-07-2026 को स्वास्थ्य विभाग अनूपपुर के सहयोग से विद्यालय के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें लगभग 300 छात्रों ने अपनी आँख, कान गले, दांत, की जांच करायी साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व सहयोगियों द्वारा बच्चों के उम्र व ऊंचाई के आधार पर बच्चों के वजन की भी जांच की, बच्चों से उन्हें होने वाली किसी प्रकार की तकलीफ या दर्द के बारे मे भी जाना गया व उससे सम्बन्धित उचित दवाई भी दी गई, Bethel Mission School के द्वारा सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियों तक छात्रों को सीमित नहीं रखा जाता हैं अपितु शासन के आदेशानुसार बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता हैं, शिविर में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा बच्चों को आवश्यक दवाइयाँ व पौष्टिक आहार लेने के लिए भी समझाइश दी गई ।
विद्यालय द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय के संचालक श्री P.K. Punnoose, प्राचार्य श्री Sudeep Chakraborty, मैनेजर Noel Punnoose व सभी शिक्षको का सहयोग रहा ।



0 Comments