श्रीराम कथा एवं सतचण्डी महायज्ञ का पसान में भव्य आयोजन हुआ सम्पन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजा पूरा क्षेत्र, आयोजक आशीष मिश्रा ने जनता का जताया आभार
अनूपपुर
पसान (अनूपपुर)। वार्ड क्रमांक 8 स्थित माँ दूरपता माता मंदिर परिसर में गुरुवार 19 मार्च 2026 से शनिवार 28 मार्च 2026 तक आयोजित श्रीराम कथा एवं सतचण्डी महायज्ञ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। श्रीराम कथा व सतचण्डी महायज्ञ अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता श्रद्धेय श्री राजीव लोचन शास्त्री जी चित्रकूट धाम के द्वारा किया गया
दस दिवसीय इस धार्मिक आयोजन ने पूरे जमुना कोतमा क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। प्रतिदिन सुबह यज्ञ हवन एवं पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होती रही, वहीं संध्या बेला में श्रीराम कथा के मधुर प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया
श्रीराम कथा व सतचण्डी महायज्ञ अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता श्रद्धेय श्री राजीव लोचन शास्त्री जी चित्रकूट धाम के कथा वाचन के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, त्याग, मर्यादा और धर्म पालन के प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया गया। सतचण्डी महायज्ञ में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करते रहे।
रिजा खान & वाली ठाकरे का शानदार जगराता, मस्ती में झूमे श्रोता, देर रात तक चलता रहा माता रानी का जगराता
28 मार्च को माता का भव्य जगराता श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत माँ के मनमोहक भजनों पर भक्त झूम उठे और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। सचिन तिवारी (JMD GROUP ) की टीम ने ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। ढोलक और हारमोनियम की मधुर धुनों पर भक्त झूमते रहे
आकर्षक सजावट और रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। आयोजन समिति द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। भक्तों ने माता रानी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक आशीष मिश्रा ने स्थानीय जनता, भक्तगणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां दुरपता के आशीर्वाद के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। मां मुझे हर समय प्रेरणा देती रही, उन्होंने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव और संस्कृति के प्रसार का संकल्प दोहराया।























0 Comments