Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रुप से कोयला चोरो के विरूद्ध की कार्यवाही



 पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे,  अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) नवीन तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25/03/2026 को रात्रि 10.14 बजे जमुना कालरी में केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेड कार्यवाही कर से एक ऑटो क्र. MP 65 ZB 4543 मे चोरी का अवैध लोड कोयला वजन 07 क्विटल कीमती 10,000 रुपये को आरोपी ऑटो चालक दीपक दास  चौधरी पिता शंभू दास चौधरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम परासी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर के कब्जे से कर जप्तशुदा ऑटो मय कोयला को लाकर थाना परिसर मे सुरक्षार्थ खडी कराया आरोपी दीपक दास चौधरी  के विरूध अपराध क्र. 93/2026 धारा 303(2), 4/21 खान खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया  है ।

 

जप्त शुदा मशरूका  -  अवैध कोयला 07 क्विटल कीमती 10000  रुपये एवं ऑटो क्र. MP 65 ZB 4543   पुरानी इस्तमाली कीमती लगभग 150000 लाख रू मशरूका कुल कीमती 160000/- रूपये । 

नाम आरोपीगण- दीपक दास  चौधरी पिता शंभू दास चौधरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम परासी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर  (म.प्र.)

अहम भूमिका -  इन्चार्ज थाना प्रभारी भालूमाडा  उनि दशरथ सिंह बागरी, प्रआर 57 कृपाल सिंह, आर 485 शुभम तिवारी, आर 363 देवेन्द्र सिंह, आर 314 अभिषेक राजपूत, आर 224 चक्रधर तिवारी ।

Post a Comment

0 Comments