Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंग्रेजी शराब दुकान में 31 मार्च की रात लेनदेन को लेकर हुआ जमकर विवाद, फरियादी ने थाने में की शिकायत

अनूपपुर।




जमुना अंग्रेजी शराब दुकान में 31 मार्च की रात लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने 7–8 लोगों पर डकैती का आरोप लगाया है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है, जहां कल्ला ,सोनू, अजय सहित अन्य संदिग्धों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है

इस संदर्भ में थाना प्रभारी भालूमाडा विपुल शुक्ला से जानकारी चाही गई तब उन्होंने कहा है कि हमारे पास शिकायत आई है जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments