सत्ता एक्सप्रेस/अनूपपुर
क्षेत्रीय चिकित्सालय में विश्व तपेदिक (टी.बी.) दिवस दिनांक 28.02.2026 से दिनांक 24.03.2026 मनाया गया इस कार्यक्रम का दिशा निर्देश इस क्षेत्र के चिकित्सा प्रमुख डॉ. देवेन्द्र टुडू के निर्देशानुसार किया गया जिन्होंने समय समय पर होने वाले चिकित्सा से जुड़ें कार्यक्रम को संचालित करने हेतु अपने चिकित्सक एवं स्टाफ को अपना मार्गदर्शन देते रहते है. इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ आर. पी. यादव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमे क्षेत्र के सभी डिस्पेंसरी जैसे जमुना डिस्पेंसरी, गोविंदा डिस्पेंसरी अमाडाड डिस्पेंसरी के समस्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं इसका समापन दिनांक 24.03.26 को समय 10.00 बजे एक रैली क्षेत्रीय चिकित्सालय से कोतमा कालरी से वर्कर्स क्लब, ए.टी.म भालूमाडा मजदूर चौक, एस.ई.सी.एल. क्वालिटी कंट्रोल कार्यालय से क्षेत्रीय चिकित्सालय कोतमा कालरी तक लाया गया इस दौरान पम्प्लेट्स भी बाटे गए, जसमे क्षेत्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.पी. यादव, डॉ. बिनय कुमार राम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. निपुन सोनारा वरि. चिकित्सक, श्री. गौतम कुमार मित्रा, मुख्य फार्मासिस्ट, मिलन कुमार, मुख्य फार्मासिस्ट, जयंत चक्रबर्ती, विपिन किशोर चीफ टेक. एक्स रे, श्रीमती नीता दास मैट्रन एव समस्त मैट्रन एवं स्टाफ ने हिस्सा लिया.
दिनांक 24.03.2026 को इसका समापन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डा. दीन बन्धु प्रसाद सेवानिर्वित उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जमुना कोतमा क्षेत्र रहे सर्वप्रथम सभी अतिथियों का एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों, स्टाफ, कर्मचारी बाहर से आयें सभी टी.बी के पुराने मरीजों को स्वागत किया गया, डॉ दीनबंधू प्रसाद द्वारा टी.बी बीमारी की पूरी जानकारी, होने का कारण लक्षण, बीमारियों से परहेज दवाइयों का खाने का तरीका इत्यादी के बारे में विस्तृत रूप से बताया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. पी. यादव साहब ने भी उक्त बीमारी के बारे में उचित जानकारी सभी को बताया मंच का संचालन चीफ फार्मासिस्ट श्री गौतम कुमार मित्रा द्वारा किया गया साथ ही टी.बी के पुराने मरीजों चिकित्सक एवं स्टाफ को हमारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुस्कृत एवं स्वल्पाहार देकर सम्मानित किया गया.
इसके पश्चात आयें हुयें सभी चिकित्सक स्टाफ एवं मरीजो को धन्यवाद ज्ञापन से श्री. गौतम कुमार मित्रा, मुख्य फार्मासिस्ट द्वारा किया गया.








0 Comments