Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रामनगर पुलिस की होली से पूर्व अवैध शराब पर कार्यवाही,होली में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर होगी कार्यवाही

 *



 होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रामनगर पुलिस द्वारा नगर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया 


      अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से शराब जप्त की गई—

आरोपी सुनील सिंह पिता स्व. सुरेंद्र सिंह, निवासी सुभाष नगर के कब्जे से 16 पाव अवैध शराब जप्त।

आरोपी लक्षण प्रसाद पिता स्व. मेघ प्रसाद, निवासी सुभाष नगर के कब्जे से 12 पाव देसी एवं अंग्रेजी शराब जप्त।


जप्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹2,460/- है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 61/26 एवं 62/26 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उप निरीक्षक फूलवती अहिरवार तथा प्रधान आरक्षक निरंजन खलखो का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments