Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर पर रामनगर पुलिस ने की कार्यवाही*



रामनगर पुलिस ने अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।


दिनांक 18.02.2026 को प्रातः विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जमुड़ी घाट, केवई नदी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अवैध रेत का उत्खनन करते आधा भरा पाया गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली (चेसिस नंबर WXTH24405035539, इंजन नंबर 33-1008STH2998A, अनुमानित कीमत ₹5,01,000/-) पाई गई।


चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 31 निरंजन खलखो, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं आरक्षक अनुराग भार्गव , भानुप्रताप का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments