आवेदक रोहित कुमार रवि पिता हीरालाल रवि, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12, झीमर, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर द्वारा स्वयं के साथ हुए साइबर फ्रॉड के संबंध में दिनांक 18.12.2025 को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। उक्त शिकायत के आधार पर थाना स्तर पर शिकायत साइबर एनसीआरपी पर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
प्रकरण में पुलिस थाना रामनगर द्वारा धारा 106 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत ₹80,899.95 (अस्सी हजार आठ सौ निन्यानवे रुपये पिचानवे पैसे) की राशि होल्ड/जप्त की गई। आवेदक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पौराधार के खाता क्रमांक 5302****67 की ट्रांजेक्शन स्टेटस रिपोर्ट प्राप्त कर विधिवत परीक्षण किया गया।
माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.) द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा जप्त/होल्ड की गई 100% राशि ₹80,899/- आवेदक को अंतरिम सुपुर्दगी कराई गई है ।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
थाना प्रभारी सुमित कौशिक, प्रधान आरक्षक क्रमांक 54 राहुल प्रजापति, आरक्षक पंकज मिश्रा एवं साइबर सेल अनूपपुर की सराहनीय भूमिका रही।
थाना रामनगर पुलिस *आमजन से अपील* करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, अज्ञात कॉल, लिंक, ओटीपी या बैंक संबंधी संदिग्ध गतिविधियों से सावधान रहें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।



0 Comments