पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनु अधि. कोतमा आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में चौकी फुनगा पुलिस द्वारा दिनांक 21/02/26 को 19.30 बजे जरिये विश्वसनीय मुखबिर के सूचना प्राप्त कर ग्राम पाली सिटका टोला के मौहार में बेयर हाउस के पीछे कुछ लोग अवैध शराब लेकर आने की सूचना की तसदीक पर हमराही स्टाफ एवं स्वतंत्र साक्षियों के ड्रैगन लाइट सहित तसदीक किया गया तो मुखबिर सूचना सही पायी गयी एवं मौहार जंगल में अवैध शराब का परिवहन करने वाले पुलिस को देखकर तथा शराब को छोड़कर एवं परिवहन करने बालो की एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर क्र. CG 31 बी 8019 को छोड़कर अंधेरे का लाभ लेकर भाग गये जंगल में कुल 11 पेटी विदेशी मदिरा जिसकी मात्रा 96.480 लीटर कुल कीमती करीब 91500 रुपय की एवं मोटरसाइकिल कीमती 80000 रुपये कुल कीमती 171500 रुपय का मशरूका समक्ष गवाहो के मौके पर जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध सदर पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी फुनगा उप.निरी. सोने सिंह परस्ते, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह , रामेश्वर सिंह , मणिराम मोगरे, आरक्षक वीर सिंह , अमन दुबे, पंकज मिश्रा साइबर सेल की अहम भूमिका रही ।


0 Comments