Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर अनूपपुर भाजपा कार्यालय में जश्न ,प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,गूंजे विजय के नारे

अनूपपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनूपपुर भाजपा कार्यालय में ऐतिहासिक जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे चलाकर खुशी व्यक्त की। रामलाल रौतेल ने कहा: "बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर एनडीए को सेवा का अवसर दिया है। हीरा सिंह श्याम बोले: "यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब गुंडाराज नहीं, बल्कि विकास चाहती है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर बिहार की जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है। पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों की उपस्थिति में विजय के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Post a Comment

0 Comments