Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

🛡️ “मानवता की मिसाल बने अनूपपुर के 5 नागरिक!” 🚑 सड़क हादसों में घायलों को बचाने वाले बहादुरों को मिलेगा ₹25,000 का इनाम व सम्मान

👉*राहवीर योजना के अंतर्गत होंगे सम्मानित* 🔷 पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान (IPS) के निर्देशन में, उन 5 जिम्मेदार एवं साहसी नागरिकों का प्रतिवेदन जिला अप्रेसल कमेटी को भेजा गया है, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर मानवता की सच्ची सेवा की है। 🔷 ये सभी नागरिक कठिन परिस्थितियों में निडर होकर आगे आए, और घायल व्यक्तियों को “गोल्डन ऑवर” के भीतर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई। 🔷 प्रशासन द्वारा इन्हें “राहवीर योजना” के अंतर्गत न केवल प्रशंसा-पत्र और सम्मान समारोह में आमंत्रण दिया जाएगा, बल्कि प्रत्येक को ₹25,000 की इनाम राशि भी प्रदान की जाएगी। ⸻ 🏅 सम्मानित नागरिकों के नाम: 1️⃣ श्री कमला प्रसाद राठौर– राठौर मोहल्ला पसला, अनूपपुर 2️⃣ श्री नारायण पटेल – ग्राम बुम्हनी फुनगा, अनूपपुर 3️⃣ श्री महेश साहू-ग्राम पटेराटोला,अनूपपुर 4️⃣ श्री महेंद्र पनिका – फुनगा, अनूपपुर 5️⃣ श्री शिवांश सिंह – ग्राम बदरा अनूपपुर ⸻ 📌 मुख्य बिंदु: ✅ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सहायता करने वालों की पहचान कर अप्रेसल कमेटी को भेजा गया प्रस्ताव ✅ सड़क दुर्घटनाओं में तत्परता से मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान और ₹25,000 की पुरस्कार राशि ✅ “राहवीर योजना” का उद्देश्य – घायलों की तत्काल सहायता को बढ़ावा देना और मदद करने वालों को सुरक्षित रखना ✅ सभी नागरिकों से अपील – डरें नहीं, मदद करें! पुलिस और कानून आपके साथ है। 👉सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करें और पाए पुरुस्कार 🫵🏻यदि आप भी है राहवीर तो हमे सूचित करें , 📍यातायात हाईवे चौकी ,अनूपपुर

Post a Comment

0 Comments