Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

घर घर पहुंच रहे श्री राम भक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर श्रद्धालु कर रहे समर्पण

 फुनगा-25 फरवरी 2021




श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में अभियान के तहत राम भक्तों की टोली घर-घर जाकर लोगोें से भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रह कर रहे है। इस दौरान लोगों को निधि समर्पण के तहत राशि की रसीद दी भी जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं रामभक्त विजय गौतम द्वारा बताया गया कि 27 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें मंडल बम्हनी से 76 हजार से भी अधिक संग्रह राशि लोगों ने स्वेच्छा से दिया है प्रभु श्रीराम के प्रति महिला-पुरुष अपनी अटूट आस्था जताते हुए राशि प्रदान कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments