Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत अमलाई कोयालंचल में निकली भव्य शोभायात्रा

अमलाई /25 जनवरी 2021



श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत  अमलाई कोयालंचल   में शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सिद्ध बाबा मोहाड़ा से प्रारम्भ हुई होकर दुर्गा मंदिर अमलाई के विभिन्न क्षेत्रो में शोभा यात्रा निकाली गई। नगर में राम भक्तों ने पद यात्रा कर रैली निकाली। इसमें काफी संख्या में अभियान से जुड़े सदस्यों व आम नागरिकों ने भाग लिया।


मैगज़ीन दफई, सनिचिरी बाजार,बसंतपुर, दुर्गा मंदिर बाजार  बस स्टैंड अमलाई,बापू चौंक , इंद्रानगर अमलाई में रथ यात्रा में रथ पर राम दरबार व भारत माता को सवार कर राम सीता लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान पूजन वंदन कर शोभायात्रा प्रारम्भ की गई। गाजे बाजे के साथ राम भक्त पद यात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाकर आगे बढ़ रहे थे। इस रथयात्रा में ढोल नगाड़े डी0जे0 की गूंज से पूरा नगर गूंज रहा था। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया।


राम भक्तों ने पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए  पानी बिस्कुट फलफूल के स्टाल लगाए और रामभक्त को जलपान कराया।

यह शोभा यात्रा में सिद्ध बाबा अमलाई मोहड़ा से प्रारम्भ हुई। 

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मंदिर निर्माण में सभी नागरिकों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसका मकसद नागरिकों को भगवान श्रीराम मंदिर से जोड़ना है। सहयोग राशि कितनी भी हो सकती है, लेकिन सबका जुड़ाव जरूरी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के गणमान्य नागरिकों में


एवम नगर के सभी गणमान्य रामभक्त ने संकल्प को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments