Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कालरी कर्मचारी की संदेहास्पद मौत

 भालूमाड़ा-5 अप्रैल
 एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के बरतराई कालरी में बेल्ट ऑपरेटर के पद पर पदस्थ कालरी कर्मी राजेंद्र सोनी पिता रामलखन उम्र 54 वर्ष निवासी लहसुई कैंप की संदेहास्पद मौत से परिवार के लोग आशंकित हैं उन्हें शंका है कि राजेंद्र सोनी की हत्या की गई है।
       प्राप्त जानकारी में मृतक राजेंद्र सोनी सुबह 9:30 बजे ड्यूटी के लिए बस से बरतराई  खदान गए थे लेकिन वह ड्यूटी में उपस्थित नहीं हुए वहां के कामगारों ने उन्हें लगभग 10:30 तक देखा था।
       दोपहर लगभग 1:15 पर उनके भाई राम लखन सोनी के पास फोन से सूचना मिली कि आपके भाई राजेंद्र सोनी खोडरी गांव में रोड के किनारे आम के पेड़ के नीचे बिना कपड़े के बैठे हैं तब मृतक के भाई राम लखन सोनी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका भाई चड्डी पहने हुए बैठे थे पास जाकर देखा तो वह कुछ बोल नहीं रहे थे और उनके पैरों के तलवों में घाव के निशान दिख रहे थे उन्होंने अपने वाहन से लाना चाहा लेकिन नहीं ला सके और घर से चार पहिया वाहन मंगाकर अपने भाई राजेन्द्र सोनी को एसईसीएल क्षेत्रीय चिकित्सालय भालूमाडॉ में 2:45 पर लाए जहां इलाज के दौरान ही 10 मिनट बाद लगभग 3:00 बजे राजेंद्र सोनी की मौत हो गई।
     हॉस्पिटल से मिली जानकारी में राजेंद्र सोनी सीरियस हालत में लाए गए थे जिनका बीपी और पल्स नहीं चल रहा था उनके तलवे में चमड़ी छिली थी घाव जैसे निशान नजर आ रहे थे।
        इसके बाद मृतक के भाई राम लखन सोनी ने भालूमाडा थाने में जाकर अपने भाई के मौत की खबर थाने में दी और शंका जाहिर की कि उनके भाई के साथ कोई अनहोनी घटना घटित हुई है जिसकी जांच की जाए
     4 अप्रैल को मृतक के शव को हॉस्पिटल में ही सुरक्षित रखा गया 5 तारीख को शव का पंचनामा करने के बाद पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
         इस मामले में भालूमाडॉ थाना प्रभारी आरएन आर्मो  मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत ही घटनास्थल जाकर जांच की कालरी में भी जाकर पूछताछ की साथ ही खुद भी गांव में भी लोगों से पूछताछ की है हालांकि अभी तक मृतक के बाकी कपड़े नहीं मिल सके हैं थाना प्रभारी ने बताया कि 29 मार्च के बाद राजेन्द्र सोनी अपने ड्यूटी में नहीं गए हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर पुलिस एवं भालूमाडॉ पुलिस दोनों ही इस घटना की जांच में लगे हैं थाना प्रभारी का मानना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कुछ तथ्य सामने आएंगे जिससे हकीकत सामने आ पाएगी।

Post a Comment

0 Comments