अनूपपुर 4-दिसम्बर (प्रेम अग्रवाल )
को लोक शिक्षण विभाग के तत्वाधान में संभाग स्तरीय संगीत कला उत्सव प्रतियोगिता शहडोल के रघुराज 2 सभागृह में सम्पन्न हुआ।जिसमें शहडोल संभाग के उमरिया, शहडोल,एवं अनूपपुर जिला के विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओं ने संगीत के गायन वादन, एवं नृत्य विधा में अपनी प्रस्तुति दी।जिसमें शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर के छात्र राहुल सिंह पिता श्री देवशरण सिंह ने गायन विधा के शास्त्रीय संगीत राग भूपाली में एवं कु.प्रीति सिंह पिता श्री देवशरण सिंह ने नृत्य के कत्थक विधा में प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर में अपना स्थान दर्ज किया है। विजेता छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने संस्था के प्राचार्य के.एन.ओझा, संगीत शिक्षक पं. प्रकाश तिवारी एवं गुरूजनों को दिया है। छात्रो के इस सफलता पर संस्था के प्राचार्य के .एन.ओझा, हरिशंकर वर्मा, ए.एस.सिंह श्रीमती निष्ठा अग्रवाल श्रीमती माया साहू,श्रीमती जयमती धुर्वे, अजय प्रसाद, गणेश राठौर सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया है।

0 Comments