Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भाजपा जिला प्रभारी ने मंडल पसान की मासिक बैठक में लिया हिस्सा, दिग्गज कांग्रेसी नेता कल्लू सिंह और डॉ आशीष भाजपा में हुए शामिल

 






















अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी संजय साहू ने शनिवार को जिले के पसान, फुनगा एवं अनूपपुर मंडलों की मासिक बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन हित में बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठकों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महापुरुषों के संघर्षों एवं उनके सिद्धांतों का अध्ययन कर समाज के बीच कार्य करना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों से संवाद कर शक्ति केंद्रों की स्थिति का आकलन किया तथा संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक माह प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने एवं उसमें बताए गए विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता कल्लू सिंह और डॉ आशीष भाजपा में शामिल हुए जिला प्रभारी संजय साहू और नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर दोनों का स्वागत किया 


संजय साहू ने मंडल अध्यक्षों को बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की सलाह दी।

बैठक के पश्चात जिला प्रभारी संजय साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद यादव द्वारा आयोजित तुर्रा धाम के भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन बनाए रखने का संदेश भी दिया।

बैठक पसान में नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी रश्मि खरे, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मार्को, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल, हनुमान गर्ग, वरिष्ठ नेता नरेश चंद शर्मा,मंडल महामंत्री अजय यादव,उपाध्यक्ष कैसर अली,पंकज मिश्रा,मंत्री दिवाकर विश्वकर्मा,विकी सिंह,स्वप्निल पांडेय,मीडिया प्रभारी हिमांशु पासी,मीनू तिवारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता सिंह, मालती वर्मा,सरोज लोधी अनुसूचित जाति जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह,केशव सिंह,फयाज अहमद,दुर्गा चौहथा,रंजीत नामदेव,मुक्की सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए


 फुनगा मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, दुर्गावती पटेल तथा अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments