पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन में एसडीओपी नवीन तिवारी के द्वारा नवविवाहिता श्रीमती हेमा वंशकार पति राज वंशकार उम्र करीब 21 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर की दिनांक 13.05.2026 को घर पर संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में मृतिका के पति राज वंशकार और सास ज्योति वंशकार दोनो निवासी वार्ड न. 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 13.05.2026 को श्रीमती हेमा वंशकार उम्र करीब 21 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर को घर में फांसी लगा लेने पर मृत अवस्था में शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाये जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में मर्ग क्रमांक 32/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस. पंजीबद्ध किया जाकर नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु की जांच प्रभारी एसडीओपी अनूपपुर श्री नवीन तिवारी द्वारा की गई। जांच में मृतिका के मायके पक्ष के गवाहों ने शादी के बाद से मृतिका हेमा वंशकार के पति राज वंशकार पिता श्रवण वंशकार एवं सास ज्योति वंशकार पति श्रवण वंशकार के द्वारा दहेज के रूप में 02 लाख रूपये तथा मोटर सायकल की मांग कर हेमा वंशकार को लगातार पेरशान किया गया, तथा दहेज न देने पर, गाली गलौज कर, मारपीट करना बताया गया। उपरोक्त दहेज प्रताडना के कारण मृतिका हेमा वंशकार की शादी के सात वर्ष के अन्दर संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु होना पाया गया जो आरोपीगण का उपरोक्त कृत्य अपराध धारा 85, 80(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 का अपराध घटित होना पाए से थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 311/26 पंजीबद्ध किया गया।
बुधवार की सुबह एसडीओपी श्री नवीन तिवारी एवं टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शिवशंकर, महेन्द्र सिहं, खेमराज मार्को, महिला आरक्षक कविता विकल की टीम के द्वारा मृतिका के पति राज वंशकार एवं सास ज्योति वंशकार को गिरफ्तार किया गया है।


0 Comments