अनूपपुर, 24 मार्च
जिले के बदरा क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला के साथ कथित अन्याय को लेकर उसके पति ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। आवेदक भगवान दास ने दिए आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी चांदनी चौधरी दिव्यांग है, जो न बोल सकती है और न ही सुन सकती है।
आवेदन के अनुसार, भगवान दास का विवाह ग्राम बड़ी बलिया निवासी चांदनी देवी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के लगभग छह माह बाद उसके पिता कोदू लाल चौधरी द्वारा उसकी पत्नी चांदनी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि बाद में ससुर ने पति-पत्नी दोनों को घर से निकाल दिया।
पीड़ित ने यह भी बताया कि विवाह में मिला सामान भी उन्हें वापस नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में थाना भालूमाड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को पहले ही शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
दिव्यांग महिला के साथ हुए इस व्यवहार को लेकर मामला और भी गंभीर हो गया है। ऐसे में आवेदक ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने और विवाह में मिला सामान दिलवाने की मांग की है।


0 Comments