अनूपपुर
आज दिनांक 12 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान की मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष पसान धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं में नपा अध्यक्ष पसान राम अवध सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी,वरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर जायसवाल, नरेश चंद्र शर्मा,अशोक लाल ,राजू गुप्ता, सुखविंदर सिंह,ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी है।
बैठक में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया तथा भारत माता की जय के नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।






0 Comments