Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भाजपा नेता अनिल पटेल के घर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

अनूपपुर-11 फरवरी 2021


 भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम गुरुवार को को भाजपा मंडल फुनगा के सोशल मीडिया प्रभारी रहे अनिल पटेल के घर ग्राम पसला पहुंचे जहां कुछ दिन हुए उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान हेतु प्रार्थना की और पीड़ित परिवार का ढांढस बांधते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में भारतीय जनता पार्टी आपके साथ हैं इस अवसर पर भाजपा मंडल फुनगा के अध्यक्ष मुकेश पटेल, उपाध्यक्ष उदयभान पटेल, मंडल मंत्री भारत पुरी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश नामदेव, सहित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments