Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

उदय प्रताप सिंह बने अनूपपुर जिला के विधायक प्रतिनिधि

भालूमाड़ा- 31 जनवरी 2021

 सुरेश शर्मा




 खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा पसान निवासी उदय प्रताप सिंह को अनूपपुर जिले का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

      इस अवसर पर पसान नगरपालिका प्रांगण में विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह का नागरिक सम्मान किया गया जहां नगर के समस्त भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता आम जन उपस्थित हुए।

    नगर पालिका पसान प्रांगण में आयोजित नागरिक सम्मान कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जैसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी थाना प्रभारी आर एन आर्मो वरिष्ठ भाजपा नेता ताराचंद यादव कोतमा से वरिष्ठ नेता डॉक्टर केसी जैन राम नरेश गर्ग सुखविंदर सिंह स्वप्निल पांडे मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे।

    पसान नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई के द्वारा विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया साथ ही साथ समस्त उपस्थित अतिथियों ने भी उदय प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता आम जनों ने भी माल्यापण कर विधायक प्रतिनिधि का स्वागत किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के द्वारा उदय प्रताप सिंह को विधायक प्रतिनिधि प्रतिनिधि बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जनहित की समस्याओं पर निराकरण करने आम जनों की मदद करने की बात कहीं गई।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने भी उदय प्रताप सिंह को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री बिसाहलाल सिंह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उदय प्रताप सिंह आम जनों की सुख दुख में सदैव भागीदार रहे हैं और उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है वही आप ने बताया कि पसान नगर पालिका में जो कर्मचारी नियमित हो सकते हैं उन पर प्रशासन द्वारा विचार किया जाए जो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं उनके वेतन वृद्धि के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन एवं उपस्थित समस्त नेताओं पदाधिकारियों आम जनों का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री जी द्वारा जो दायित्व दिया गया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे आपने कहा उनका मुख्य उद्देश्य आम जनों की समस्याओं का निराकरण करना होता है बहुत से लोग अपने छोटे छोटे काम के लिए मंत्री जी से नहीं मिल पाते ऐसे लोगों के कार्य को प्राथमिकता के अनुसार उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा ।साथ साथ विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि उनका एक और काम संगठन को मजबूत एक करना भी है जिससे हम आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाएं ।

नागरिक सम्मान कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी के द्वारा किया गया उन्होंने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि उदय प्रताप सिंह जी अत्यंत ही मिलनसार जुझारू कार्यकर्ता हैं और इन्हें विधायक प्रतिनिधि के पद से सुशोभित किया गया है यह क्षेत्र के विकास के लिए अग्रणी होकर के कार्य करेंगे कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल के महामंत्री रघुवंश सिंह के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू अब्दुल कलाम अंसारी रामानुज कुमार राजेश बाथम हर्षवर्धन सिंह ललन सिंह विजय बहादुर सिंह पत्रकार राजेश सिंह सुरेश शर्मा संतोष चौरसिया दिवाकर विश्वकर्मा सहित आमजन नगर पालिका के कर्मचारी पार्षद उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments