मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल द्वारा दिलाई गई सदस्यता
फुनगा । 11 अक्टूबर 2020
रविवार को भाजपा मंडल फुनगा के अध्यक्ष मुकेश पटेल की उपस्थिति में आधा सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं जानकारी अनुसार छिल्पा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश पटेल एवं उनके साथ आधा सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ता घर वापसी कर भाजपा में शामिल हुए हैं , बताया गया ग्राम छिल्पा के मन लाल साहू के कांग्रेस में शामिल होने पर 50 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेश छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिए हैं जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है इससे क्षेत्र में भाजपा के लिए अच्छा संकेत है भाजपा में सम्मिलित होने से कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है सदस्यता के दौरान उदय भान पटेल, राम विनोद पटेल, डौली बैगा, चंद्रमणि पटेल, बाबू राम पटेल, शुभम पटेल, अमित पटेल, लालदास पटेल, राजमणि पटेल, बुद्धू बैगा, मनोज पटेल, भगवान दास पटेल, भैयालाल बैगा, रोसाली बैगा, श्याम करण बैगा, चमरू बैगा, राज बहोर बैगा, कमलेश साहू, राम लाल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments