स्वर्गीय श्री बी॰डी॰ सिंह कर्मठ, ज़िम्मेदार एवं सहृदय अधिकारी थे - कलेक्टर श्री ठाकुर
कलेक्टर सहित, समूचे राजस्व अमले एवं अन्य समस्त विभागों के अधिकारियों ने किया शोक व्यक्त
स्वर्गीय श्री सिंह विगत माह हुए थे सेवानिवृत्त
अनूपपुर/ जून 14, 2020
अनूपपुर ज़िले के पूर्व अपर कलेक्टर श्री बी॰डी॰ सिंह का आज रविवार सुबह 8:30 बजे दुःखद स्वर्गवास हुआ। स्वर्गीय श्री सिंह के निधन पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सरोधन सिंह, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी सहित राजस्व विभाग के समस्त अमले एवं अन्य समस्त विभागों के अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है एवं परिवार जनो को इस असहनीय दुःख को सहने हेतु शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने स्वर्गीय श्री बी॰डी॰सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा स्वर्गीय श्री सिंह कर्मठ, ज़िम्मेदार एवं सहृदय अधिकारी थे। सौंपी गयी ज़िम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं लगन से सम्पादित करना उनकी सदैव विशेषता रही। अपने बीच आज उनको न पाने का समाचार मिला जिस पर विश्वास करना बेहद कठिन है।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री बी॰डी॰ सिंह विगत मई माह में सेवानिवृत्त हुए हैं। आप अपने पीछे 2 पुत्र एवं धर्मपत्नी को छोड़ गए हैं। स्वर्गीय श्री सिंह के पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि विगत कुछ दिनो से पिताजी की तबियत सही नही थी। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में लाया गया जहाँ पर रक्त में इन्फ़ेक्शन की बात बताई गयी एवं डायलिसिस की सलाह दी गयी। सारी तैयारियाँ चालू थीं पर ईश्वर को कुछ और ही मंज़ूर था और रविवार 14 जून की सुबह श्री बी॰डी॰सिंह ने इस दुनिया से विदा ली। भगवान स्वर्गीय श्री सिंह को अपने श्री चरणो में स्थान दे।

0 Comments