Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

प्रधान मंत्री नारेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद श्री मति हिमाद्री सिंह के द्वारा कई जगह जन संपर्क किया गया।

 मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार 12 वर्ष विकास के जन कल्याण के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक विशेष जन सम्पर्क अभियान पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 11 जून 2026 को सांसद शहडोल श्री मति हिमाद्री सिंह के द्वारा जन संपर्क किया गया। 


शहडोल 11 जून 2026 को लोक प्रिय सांसद श्री मति हिमाद्री सिंह के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र में सघन जन सम्पर्क कार्यकर्त्ताओं के साथ किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय लल्ला केवट के निज निवास में जाकर शोक संवेदना प्रकट किया, महेंद्र जैन के निज निवास में जाकर मिले, भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण गौतम ओ. पी. एम. के निज निवास में जाकर मिले जहाँ सांसद श्री मति हिमाद्री सिंह का सम्मान श्री फल शाल भेंट कर किया गया सभी को स्वल्पाहार कराया गया, भाजपा नेत्री सुश्री सुनीता यादव के निज निवास में जाकर महिला मण्डल से मुलाकात की गई, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी के निज निवास में जाकर मिले। नगर परिषद बकहो में बृहद कार्यक्रम किया गया। 

इस अवसर पर -- सांसद श्री मति हिमाद्री सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष बुढार श्री मति शालिनी सरावगी, रिटायर्ड डॉ. ओ. एन. त्रिपाठी केशवाही, मण्डल अध्यक्ष बकहो धर्मेंद्र द्विवेदी, राम सुंदर तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष वैभव सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी रिटायर्ड सी एम ओ रवि करण त्रिपाठी,भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता दौलत मनमानी, कृष्णा गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष बुढार ललन सिंह, अशोक चौरसिया, वरिष्ठ रवि कांत चौरसिया, महिला मण्डल , भाजपा के कार्य कर्त्ता  आदि लोगों की उपस्थिति रही है। 



Post a Comment

0 Comments