अनूपपुर। जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनूपपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने उदय प्रताप सिंह को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्रीय राजनीति में नई सक्रियता देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि उदय प्रताप सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और आमजन की आवाज को मजबूती से रखने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा कि उदय प्रताप सिंह ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगे तथा विकास कार्यों में तेजी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे नए विधायक प्रतिनिधि के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें।
उदय प्रताप सिंह ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
इस नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह का माहौल है और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उदय प्रताप सिंह के विधायक प्रतिनिधि बनने पर नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह महामंत्री अजय यादव, सचिन जायसवाल, लाल बहादुर जायसवाल, विकास जायसवाल, अब्दुल कलाम सहित सभी ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है



0 Comments