अनूपपुर। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 04 अप्रैल 2026, शनिवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया का जिले में आगमन हो रहा है। उनके दौरे को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
तय कार्यक्रम के तहत श्री घनघोरिया जिले में अमलाई से जिले में काफिले के साथ प्रवेश करेंगे जिनका भव्य स्वागत अमलाई से लेकर कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर तक किया जाएगा किया जाएगा। अनूपपुर कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के बाद वे मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक पहुंचकर दर्शन करेंगे जहां से डिंडौरी जिले के लिय प्रस्थान करेंगे
जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने जिले के सभी युवा कांग्रेस साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संगठन की ताकत का परिचय दें।


0 Comments