पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही बडे पैमाने की हो रही चोरियों के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को पता साजी तथा अज्ञात चोरों को पता कर पकडने तथा उनसे चोरी की जेवर एवं नगदी बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था फरियादी नागेन्द्र कुमार अवस्थी पिता रामदेव अवस्थी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बदरा थाना भालूमाडा के द्वारा दिनांक 20.01.2026 को सूचना दी गई थी कि एम.एन. सिंह पेट्रोल पम्प के मालिक संग्राम सिंह निवासी बदरा के परिवार सहित ईलाज कराने नागपुर चले गये है तथा घर में ताला बंद था दिनांक 19-20/01/2026 की रात्रि करीब 01.30 बजे से 2.30 बजे के बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड कर चोरी करने घर में घुस कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गये है सामान अस्त व्यस्त पडा है मकान मालिक आने पर चोरी गये सामानों के बारे में जानकारी देंगे रिपोर्ट पर थाना भालूमाडा में अप.क्र. 24/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना की गई । मकान मालिक के घऱ में लगे सीसीटीव्ही कैमरा में चोरी की वारदात भी कैद हुई लेकिन तीन चोंरो द्वारा नकाब लगाये होने से पहचांन नही हो सकी तथा घर के बाहर चोरो के द्वारा पहुंचने के लिए इनोवा कार का उपयोग किया गया था तथा इनोवा कार में भी दो व्यक्ति बैठे दिख रहे थे विवेचना के दौरान फरियादी के द्वारा चोरी गये सोने चांदी के जेवरातों की सूची पुलिस को प्रस्तुत की गई थी विवेचना हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात चोर तथा चोरी का माल पकडने के लिए दिन रात प्रयास करते हुए आस पास व रास्ते व टोल नाका के सभी सीसीटीव्ही फउटेज खंगाले गये जिससे पता चला कि टोल नाका मैनटोला बिजुरी से एक इनोवा कार क्रमांक CG 16 CG 2914 दिनांक 20.01.2026 के रात्रि 03.35 बजे मनेन्द्रगढ तरफ जाती हुई दिख रही है तथा उसमें पांच लोग बैठे हुए है जिसके उपर संदेह करते हुए गाडी नम्बर का पता किया गया तो पता चला कि कुर्वान रजा खान पिता गुलबहार खान निवासी तिलईधार थाना सीतापुर सरगुजा छ.ग. के नाम से दर्ज है जो अपने उक्त इनोवा कार को अपने मामा ससुर जब्बीर खान पिता हाफिज खान उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना सीतापुर को चलाने के लिए दिया था और जब्बीर खान अपने दोस्तों अनीश खान उर्फ गोल्डन पिता अमीन खान उम्र 26 वर्ष निवासी रायकेरा टोप्पोपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी पिता राम प्रसाद गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बालमपुर जंगलपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा एवं पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकड़ा निवासी नकना थाना सीतापुर जिला सरगुजा के द्वारा घटना दिनांक को उक्त वाहन से बदरा पहुंचकर फरियादी के घऱ का ताला तोड कर सोने चांदी का जेवरात अलमारी में रखे तोड खोल कर चोरी कर ले गये थे चोरों की पता तलास के दौरान वाहन मालिक कुर्वान रजा खान को पकड कर पूछताछ की गई जो बताया कि उसके मामा ससुर जब्बीर खान उसके दोस्त आरिफ खान, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी, पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकडा, अनीश उर्फ गोल्डन सभी मिलकर चोरी किये है और चोरी के सोने चांदी के जेवरात अम्बिकापुर स्थित माँ अन्नपूर्ण ज्वेलर्स के मालिक नीरज सोनी पिता उमेश सोनी निवासी चांदनी चौक अम्बिकापुर को 9 लाख रुपये में बिक्री कर दिये है जिसमें उक्त जानकारी के पश्चात आरोपियों की धर पकड के दौरान आरोपी अनीश उर्फ गोल्डन, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी, तथा वाहन मालिक कुर्बान खान रजा तथा चोरी के जेवरात खरीददार नीरज सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो बताये कि दिनांक 20.01.02026 को दोपहर 2.30 बजे चोर जब्बीर खान, आरिफ खान और अनीश उर्फ गोल्डन के साथ मिलकर खरीददार नीरज सोनी को बिक्री कर दिये है तथा नीरज सोनी द्वारा गला कर अपने दुकान में नये जेवर तैयार कराकर बिक्री कर रहा है तथा कुछ सोने चांदी के जेवरात आरोपी जब्बीर खान एवं आरिफ खान अपने पास रख लिये है आरोपी खरीददार नीरज सोनी के कब्जे से एक 1 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवरात जिसमें पायल कडा एवं बिछिया तथा सोने की एक चैन करीब 2 तोले जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया है तथा वाहन मालिक आरोपी कुर्बान रजा खान से उसकी इनोवा कार क्रमांक CG 16 CG 2914 को जप्त कर बिगडी हालत में होने से कोतवाली अंबिकापुर में खडी करा दिये है तथा आरोपीगणों को पुलिस रिमाण्ड में रखा गया था जिन्हे दिनांक 09.02.2026 को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया था तथा आरोपी जब्बीर खान, आरिफ खान एवं पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकडा फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी टीम गठित कर पता तलास की जा रही थी जो दिनांक 08.03.2026 को फरार आरोपी मोहम्मद आरिफ खान पिता मतीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी बिशुनपुर थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर एवं मो. जसबीर खान पिता हामिद खान उम्र 47 वर्ष निवासी है रायकेरा गांधीपारा जिला अंबिकापुर छ.ग. को रायकेरा एवं सीतापुर से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी जब्बीर खान से नगदी 50 हजार रुपए एवं आरोपी आरिफ खान से नगदी 27050 हजार व सोने के 3 लाकेट जप्त किया गया है। दोनों आरोपीगणों को आज दिनांक को माननीय न्यायालय कोतमा पेश किया गया जहाँ से न्यायिक हिरासत में जिला जेल अनूपपुर भेजा गया है। प्रकरण के एक आरोपी पास्टर उर्फ मानवेंद्र लकड़ा जो अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर उसके गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।
उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोती उर रहमान के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महदोय श्री जगनाथ सिंह मरकाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय के मार्ग दर्शन में उक्त अज्ञात चोरो को पकड कर चोरी गये सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रुपए को जप्त करने में पुलिस टीम थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. विपुल शुक्ला, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह, आर. 224 चक्रधर तिवारी, आर. 294 देवेन्द्र तिवारी म.आर. 409 सुप्रिया त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही


0 Comments