Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही,एक दिन में 105 चालान,42,000 से अधिक का जुर्माना

अब तक 700 से अधिक चालान, 3 लाख से अधिक जुर्माना 👉अनूपपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा जिले में *सघन जांच अभियान* चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को संचालित विशेष चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान *एक ही दिन में 105 चालान* काटे गए तथा *42,000 रुपए से अधिक का जुर्माना* किया गया। 👉अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना बीमा, तेज गति, बिना निर्धारित नंबर प्लेट के वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेजों की कमी जैसे मामलों पर प्रमुख रूप से कार्रवाई की गई। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों को विशेष चेतावनी दी गई कि लापरवाही किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। 👉यातायात पुलिस द्वारा *26 नवंबर से अब तक 700 से अधिक वाहन चालकों पर चालान कार्रवाई* की गई है तथा *3 लाख रुपए से अधिक का दंड अधिरोपित* गया है। चालान कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस द्वारा *जागरूकता अभियान* भी संचालित किया गया। प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और विद्यालयों में आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने की अपील की गई। 👉 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं जिम्मेदार चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। *📍यातायात पुलिस अनूपपुर*

Post a Comment

0 Comments