मृगेंद्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार,भारतीय मजदूर संघ ओ पी एम अमलाई कार्यालय में 71 वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया , भारतीय मजदूर संघ की स्थापना प्रख्यात विचारक श्री दत्तोपंत ठेगडी ने 23 जून 1955 में भोपाल में किया था वर्तमान समय में भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है उद्योग हित, मजदूर हित में निरंतर कार्य करता है और सामाजिक क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है जिसमें सभी कार्यकर्त्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही भजन कीर्तन पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर राम वचन यादव, प्रमोद यादव संगठन मंत्री प्रताप मांझी कार्यालय मंत्री प्रवीण शुक्ला महामंत्री मृगेंद्र सिंह महामंत्री स्टॉफ संघ, उमेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह शिव पाल मिश्रा दिनेश सिंह उपाध्यक्ष दीपनारायण सिंह श्रम कल्याण अधिकारी ओ पी एम अशोक चतुर्वेदी श्रम कल्याण अधिकारी चचाई का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा ।
0 Comments