Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत

 फुनगा/21 जनवरी 2021



फुनगा में आयोजित भागवत कथा की शुरुआत  मे सैकड़ों महिलालाओं द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कन्याओं ने अपनी भागीदारी दर्ज करायी। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो चला था। फुनगा में आयोजित भागवत कथा को लेकर  गुरुवार की  दोपहर। कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई।  दुर्गा मंदिर के स्थान से शुरू होकर  आदर्श मोहल्ला। होते हुए कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। जहां हवन पूजन के साथ वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

Post a Comment

0 Comments