Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

‌भगवान श्रीराम की कृपा से होगा विश्व का मंगल - सूर्यनारायण पाण्डेय

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तीर्थ जिला अभियान - समिति गठित

श्रीराम सेवकों का जिलास्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

अनूपपुर / 10 जनवरी 2021




भगवान श्री राम हमारे मूल हैं, हमारी जड़ हैं। जन्म जन्मान्तर से उनकी कृपा हम सब पर बनी हुई है। श्री राम कार्य करने पर उनकी असीम कृपा से विश्व का मंगल होना तय है। सनातन अनुयायियों की

 कई पीढ़ियों के संघर्ष के बाद श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का सौभाग्य हम सभी राम सेवकों को मिलने जा रहा है।  मन्दिर निर्माण करोड़ों हिन्दुओं के सहयोग से होगा। 

रविवार ,10 जनवरी को अनपपुर में जिले भर के राम सेवकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री सूर्यनारायण पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के नेतृत्व में निर्माणाधीन मन्दिर में देश के प्रत्येक हिन्दू का समर्पण सुनिश्चित करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है।

   श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण महा संपर्क अभियान टोली के सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, पंकज मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र जी दाहिया, राकेश शुक्ला, विवेक बियाणी, हरिशंकर वर्मा, मनोज द्विवेदी,दुर्गेश जी के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बिजुरी, कोतमा, अनूपपुर, जैतहरी, चचाई, बेनीबारी, राजेन्द्र ग्राम खंड के सैकडों राम सेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 प्रथम सत्र मे श्री पाण्डेय ने कहा कि मन्दिर निर्माण देश के सिर्फ धनाढ्य लोग ही नहीं करेंगे बल्कि इस पुनीत कार्य में देश प्रत्येक परिवार की , प्रत्येक व्यक्ति का समर्पण होगा। प्रत्येक आम एवं विशेष व्यक्ति का सहयोग मन्दिर निर्माण में सुनिश्चित किया जाएगा। 

  उन्होंने कहा कि अयोध्या में मन्दिर विध्वंस के बाद मन्दिर निर्माण के लिये 76 बार संघर्ष हुआ। राम लला हम आएगें ....मन्दिर वहीं बनाएगें....लेकिन डेट नहीं बताएगें के उलाहने/ व्यंग्य सुनते सुनते कई पीढ़ियाँ समाप्त हो गयीं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पौने तीन एकड की जगह 70 एकड जमीन मन्दिर निर्माण के लिये देने के बाद अंतत: वह समय भी आ गया जब  अयोध्या में रामलला का मन्दिर बनना प्रारंभ हो गया। यह हिन्दू संस्कारों के पुनर्जीवन का काल है।सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से विश्व का कल्याण चाहने वाले हिन्दुओं का पुनरुत्थान अनवरत होता रहेगा। 2014 से भारत विश्व सम भाव की भावना से निरंतर आगे बढ रहा है। जडों से जुडे रहने से ही विकास संभव है। श्री राम हमारे मूल हैं...उनसे जुडाव रहने पर हमारा समग्र उत्थान तय है। राम कार्य करना सौभाग्य का विषय है। जन्म जन्मान्तर की तपस्या से हमें इस कार्य से नियोजित होने का अवसर मिला है। 

अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बतलाया कि धन संग्रह के लिये कोई व्यक्ति अकेला नहीं जाएगा। इसके लिये ग्राम, वार्ड, मंडल, खंड, जिला स्तर पर स्वयंसेवकों की जिम्मेदार टोलियों का गठन किया जा रहा है। किसी एक व्यक्ति द्वारा धन संग्रह की अनुमति कदापि नहीं है।

 मातृ शक्तियों, शिक्षकों, आचार्यों, पुरोहितों, धर्म गुरुओं से समाज जागरण का विशेष अभियान चलाने तथा इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनाने की जरुरत है। स्वयंसेवकों से अपील की गयी कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण हमारी पीढी के लिये सौभाग्य का विषय है। सभी मुक्त हृदय - मन से इस पुनीत जन जागरण कार्य के सहभागी बनें। 

  श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिये जन जागरण अभियान चलाए जाने पर बल दिया गया। गाँव - गाँव जाकर प्रत्येक परिवार , प्रत्येक व्यक्ति के पास राम सेवक के रुप में जाकर राष्ट्र निर्माण के लिये जनचेतना जागृत करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

 संचालन समिति, अभियान समिति की घोषणा- इस अवसर पर श्री भदौरिया ने जिला स्तरीय संचालन समिति एवं अभियान समिति की घोषणा करते हुए बतलाया कि संचालन समिति में सुरेन्द्र भदौरिया, राकेश शुक्ला,पंकज मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, विवेक बियाणी, शिवकुमार गुप्ता, हरिशंकर वर्मा,रामप्रसाद उद्दे, हेमराज सारीवान, मीना सोनी, अखिलेश द्विवेदी, रामशरण चंद्रवंशी, ताराचंद्र, हीरासिंह श्याम, नीतीश सिंह, अभिषेक सिंह होंगे। जबकि जिला स्तरीय अभियान समिति में लवलीन दास जी, अजय शास्त्री,बालमुकुंद खेडिया, गिरधारी गुप्ता, दीपक जैन,अशोक बियाणी,माधव राठौर,सुधा मालवीय, विजय राठौर,कमलेश्वर वर्मा,अंगद सिंह,शिवकुमार पटेल,रामनिवास केवट,मन्नूलाल प्रजापति, ओमप्रकाश द्विवेदी, दुर्गेन्द्र भदौरिया, राजेन्द्र गुप्ता, गोविन्द राम थावानी,प्रवीण सरकार,सुशील शर्मा,सम्पतिया राठौर,राजा तिवारी, रोशन पुरी,प्रदीप सोनी,ब्रजेश गौतम,बिसाहूलाल सिंह , श्रीमती हिमाद्री सिंह , मनोज द्विवेदी को शामिल किया गया है। मनोज द्विवेदी को श्रेणीश: बैठकों का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments