प्रवासी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित.
अनूपपुर -14 अक्टूबर 2020
आज अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में प्रवासी कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों का आभाव है। उप चुनाव में वो भ्रम, झूठ पर आधारित वचनों के बूते एक बार फिर प्रदेश की जनता को बरगलाने की असफल कोशिश कर रही है। प्रदेश की जनता बहुत प्रबुद्ध है, वो इनके छलावे में नहीं आने वाली।
चुनाव प्रभारी तथा म प्र सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अपने ओजस्वी उद्बोधन मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति- नीति आधारित पार्टी है। हम कार्यकर्ताओं की एकजुटता ,समर्पण के बूते तथा भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार को स्थिरता तथा मजबूती प्रदान करने के लिये भाजपा प्रत्याशी की विजय के लिये आप सभी जमकर मेहनत करें।
उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार, 14अक्टूबर को भाजपा कार्यालय में प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त दो प्रमुख वक्ताओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आधा राम वैश्य , दिलीप जैसवाल , नरेन्द्र मरावी ,विधानसभा विस्तारक हेमंत पांडेय , अनुपम अनुराग अवस्थी के साथ अपेक्षित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
0 Comments