अनूपपुर।
भाजपा मंडल फुनगा अंतर्गत ग्राम बम्हनी में सेक्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था किंतु भाजपा सरकार द्वारा हर गरीबों का ध्यान रखते हुए उन्हें मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है कहा गया किसी भी गरीब की थाली में भोजन की कभी कमी नहीं होगी कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को बताई गई कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश दिवेदी, लाल बहादुर जयसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामदास पुरी,मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल आदिवासी युवा मोर्चा सेक्टर प्रभारी भारत पुरी, भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह, सिद्धार्थ शिव सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पन्ना प्रभारी सहित आमजन मौजूद रहे।
0 Comments