Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

फुनगा - भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का किया पुतला दहन

फुनगा - भाजपा मण्डल  कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का किया पुतला दहन


रिपोर्ट  -  श्रीराम केवट अनूपपुर  8878567813

 June 28, 2020
फुनगा - अनूपपुर/ मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश के सभी मंडल स्तर तक एवं जिन 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है उन सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख शहर,  नगर  व प्रमुख गांव तक मध्य प्रदेश के कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन करना बताया गया जिसके तहत अनूपपुर जिले के विधानसभा अनूपपुर में भी उपचुनाव होना है पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह द्वारा भाजपा सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए सिंधिया समर्थक विधायकों समेत अपना इस्तीफा दिया है जिसके कारण अनूपपुर विधानसभा में भी सभी मंडल स्तर पर दिनांक 28 जून 2020 दिन रविवार को दोपहर  में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार अपने हाथों में चीन के दलाल कमलनाथ, चीन का दलाल- कमलनाथ देश का गद्दार, लिखा हुआ प्ले कार्ड रखकर मुर्दाबाद के नारे लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के रूप में चीन के माल के आयात शुल्क पर भारी कटौती करके भारतीय कुटीर लघु उद्योगों और व्यापार को चौपट करने का अपराध कमलनाथ ने किया है!



भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष  अनूपपुर श्री रामदास पुरी,  फुनगा मण्डल के अध्यक्ष मुकेश पटेल,  सुनील पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष , उमेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष मंडल फुनगा ,  विपिन मिश्रा,  अभिषेक पटेल,  संदीप गुप्ता , गंगाराम यादव , चंद्र प्रकाश अग्रवाल ,  उदय भान सिंह , पवन गुप्ता,  तीरथ पुरी  ,संतोष साहू , विनय सिंह , सुरेश गुप्ता, दुर्गा सेन मण्डल मीडिया प्रभारी और समस्त भाजपा मण्डल फुनगा के कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे |

Post a Comment

0 Comments