Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

3659 कार्यों में 54566 श्रमिकों को मनरेगा से प्राप्त हुआ आय का साधन

अनूपपुर: मई 26, 2020
कोरोना के दौर में श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा हेतु शासन सतत रूप से प्रयासरत है। उक्त के अनुक्रम में शासन द्वारा श्रम सिद्धि अभियान चलाया गया है। जिसका लक्ष्य है स्थानीय श्रमिकों के साथ पलायन कर वापस आने वाले श्रमिकों को भी रोज़गार उपलब्ध कराना। उक्त सम्बंध में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सरोधन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत रोज़गार उपलब्ध कराने हेतु वृहद स्तर पर जल संवर्धन एवं संरक्षण के कार्य प्रारम्भ कराए गए हैं। प्रारम्भ किए गए कार्यों में श्रम प्रधान हो ताकि अधिक अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित किया जा सके इस आशय के निर्देश हैं। वर्तमान में अनूपपुर ज़िले में 3659 कार्यों में 54566 श्रमिक कार्य कर रहे हैं।

           कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के अमले को कार्य के दौरान कोरोना संक्रमण से संरक्षण हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे कार्य के दौरान सामाजिक दूरी (2 गज की दूरी) एवं चेहरे का ढँका होना आदि सुनिश्चित करने के साथ ऐसे श्रमिक जिनमे सर्दी, खाँसी, बुखार, साँस लेने में तकलीफ़ आदि लक्षण है उन्हें नियोजित न कर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में सम्पर्क करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments