Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद गरीबों को बांट रहे राशन

फुनगा-6 अप्रैल 

देश में आई कोरोनावायरस महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अभियान चलाए हुए हैं। जगह-जगह गरीब, अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कोरोना संकट का मुकाबला कर रहे देश और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं जीवनयापन के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश पर कार्यकर्ता स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश देने के साथ गरीब, अभावग्रस्त लोगों को यह सामान उपलब्ध करा रहे हैं। इसी तारतम्य में फुनगा मंडल के कार्यकर्ता भी जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं जिसकी पूरे मंडल में सराहना हो रही है इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष फुनगा  मुकेश पटेल अमोल ,सिंह  ,सुरेन्द्र मिश्रा , उदय पटेल ,उमेेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ,विनोद पटेल  छिल्प्पा बम्हनी के जरुरत मंद ब्यक्तियो को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है ।

Post a Comment

0 Comments