अनूपपुर -9 अप्रैल
पुष्पराजगढ के सुदूर कुमनी पंचायत के ग्राम डोंगरिया के 72 परिवारों को धेनु सेवा संस्थान , शहडोल के द्वारा खाद्य सामग्री के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएँ प्रदान की गयीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिला अन्तर्गत पुष्पराजगढ के जनजातीय बहुल ग्राम डोगरिया में धेनु सेवा संस्थान द्वारा 72 लोगों को दैनिक खाद्य सामग्री आलू , प्याज, लहसुन, मिर्च, हल्दी , नमक के साथ हाथ स्वच्छ करने के लिये डेटाल साबुन का नि: शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर आनंद मिश्रा, विनय बिन्नू पाण्डेय के साथ अन्य सदस्यों ने सोशल डिस्टेशिंग का पालन कराते हुए सभी के हाथों को भी सेनेटाईज किया । संस्थान के लोगों ने यह महसूस किया कि आम तौर पर लोग सहायता के लिये पका भोजन प्रदान कर रहे हैं ,जो एक वक्त का ही होता है। या फिर चावल, आंटा ,दाल का वितरण करते हैं। जबकि गाँव में न्यूनतम आवश्यकता की वस्तुएँ भी बहुत जरुरी हैं। इसलिये उक्त दैनिक आवश्यकता की खाद्य वस्तुएँ वितरित की गयीं। अन्य लोगों के लिये भी धेनु सेवा संस्थान का कार्य अनुकरणीय हो सकता है।

0 Comments